Blue Aadhar Card: 5 साल से छोटे बच्चों के लिए क्यों है जरूरी? और Blue Aadhar Card कैसे बनाये!

Blue Aadhaar Card

आधार कार्ड जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही ज़रूरी है ब्लू आधार कार्ड भी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UIDAI ने 2018 में 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Blue Aadhaar Card की शुरुआत की थी। इसमें 12 अंकों की एक विशेष पहचान संख्या होती है। बहुत कम लोग ब्लू आधार कार्ड के बारे में जानते हैं, इसलिए आज हम आपको ब्लू आधार कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

📖 Contents

इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ब्लू आधार कार्ड क्या है? Blue Aadhaar Card कैसे बनवाएं और इसे बनवाना क्यों जरूरी है? जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। आप घर बैठे ऑनलाइन ब्लू आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया भी हम आपको बताएंगे, इसीलिए हमारे साथ आखिर तक जरूर बन रहें।

ब्लू आधार कार्ड क्या है? (Blue Aadhaar Card Kya Hai)

Blue Aadhar Card Online Apply Kaise Kare

आधार कार्ड जैसे एक पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, वैसे ही Blue Aadhar Card भी पहचान पत्र ही है। हमारे देश में कई प्रकार के आधार कार्ड बनाए जाते हैं, जिनमें से एक ब्लू आधार कार्ड है। आपको यह जानना जरूरी है कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ब्लू आधार कार्ड जारी किया जाता है। इसका रंग नीला होता है, इसलिए इसे ब्लू आधार कार्ड कहा जाता है। इसे बाल आधार कार्ड के नाम से भी जाना जाता है।

PM Vishwakarma Yojana 2024: ऑनलाइन आवेदन यहाँ से करें, 500 हर रोज़, फ्री सिलाई मशीन, 15 हज़ार फ्री में प्राप्त करें!

नॉर्मल आधार कार्ड की तरह बाल आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक की आवश्यकता नहीं होती है। आप इसे घर बैठे ऑनलाइन कभी भी बनवा सकते हैं। इसके लिए एक आधिकारिक वेबसाइट जारी की गई है, जिसके माध्यम से ब्लू कार्ड बनाना बहुत आसान है। पहले के मुकाबले अब इस ब्लू कार्ड को बनवाना और भी ज्यादा आसान हो गया है क्योंकि अब इसे बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता नहीं होती है।

MAKE SSC ARTICLE
MY TRUSTED SOURCE
Google News Preferred Source

ब्लू आधार कार्ड किसके लिए बनवाया जाता है?

blue aadhar card ke fayde

जैसा कि हमने पहले बताया था, ब्लू आधार कार्ड 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनवाया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है और इसे बनवाने के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं लगती है। आप इसे घर बैठे ही अप्लाई कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको आगे बताएंगे।

Ayushman Bharat Card Online Apply 2024 : आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन?

ब्लू आधार कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं? | Blue Aadhar Card Apply Online

Blue Aadhar Card Kaise Banaye

अगर आप ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा –

  • ब्लू आधार कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI के ऑफिशियल वेबसाइट UIDAI.gov.in पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट पर आपको आधार कार्ड का लिंक मिलेगा, इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल कर आएगी, जहां पर आपके बच्चे का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • इसके बाद आपके बच्चे का बर्थ प्लेस यानि जहां बच्चे का जन्म हुआ है उसका पूरा एड्रेस, जिला, राज्य आदि की डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
    • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद उस फॉर्म को सबमिट करना होगा।
    • इस तरह आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन प्रोसेस पूरा हो जाएगा, लेकिन इसके बाद आपको UIDAI सेंटर पर विजिट करना होगा।
  • आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपॉइंटमेंट का ऑप्शन भी देखने को मिल जाएगा।
  • इस ऑप्शन को सेलेक्ट करके आप संस्था में जाने से पहले अपॉइंटमेंट ले सकते हैं इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा।

चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Vicky Gupta

Hi, I’m Vikas Kumar a passionate tech and automotive journalist at SSCArticle.com, specializing in in-depth gadget and vehicle reviews, tech updates, and launch announcements tailored for Indian readers. With a finger on the pulse of latest smartphone, laptop, electric bike, and automotive trends.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment