RBSE 10वीं परिणाम 2024: रोल नंबर भूल गए हैं? यहां जानें कैसे करें चेक! रोल नंबर के बिना RBSE 10वीं परिणाम चेक करने के आसान तरीके जानने के लिए नीचे दी गई खबर पढ़ें। “RBSE 10th Result 2024 Live”
📖 Contents
12वीं के नतीजे जारी होने के बाद अब राजस्थान बोर्ड (RBSE) द्वारा 10वीं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। यदि आपका रोल नंबर आपके पास नहीं है या आप इसे याद नहीं कर पा रहे हैं, तो भी आप अपने परिणाम को आसानी से चेक कर सकते हैं। जानिए कैसे: RBSE 10th Result 2023 Live
RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद अब 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा भी निकट भविष्य में हो सकती है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, आरबीएसई (RBSE) 10वीं कक्षा का परिणाम (RBSE 10th Result 2024) इस सप्ताह के किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम कब और किस समय जारी होंगे। परिणाम जारी होते ही, विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE 10th Result 2024 Live बिना रोल नंबर के कैसे कर सकेंगे चेक
अगर आपके पास आपका रोल नंबर नहीं है, तब भी आप अपना परिणाम देख सकते हैं। हालांकि, आरबीएसई 10वीं परिणाम नाम-वार प्रदान नहीं करती है। जिन छात्रों के पास रोल नंबर नहीं हैं, वे एक पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके नाम-वार आरबीएसई 10वीं परिणाम 2024 को देख सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम की घोषणा के बाद, आप यह पीडीएफ फाइल आरबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
- Unlock the price of Realme C65 5G! Launch date revealed. Click now to discover more!

- Vivo X200T India Launch Teased: Zeiss Cameras, Dimensity 9400+ & Flagship Specs Under ₹60,000

- OnePlus 16 Pro is Coming Soon: What It Means for Flagship Fans in 2026


RBSE 10th Result: कैसे चेक करें राजस्थान 10th बोर्ड रिजल्ट
राजस्थान 10th बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने का करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद मुख्य पेज पर Results लिंक पर जाएं।
- फिर rajresults-nic-in 2024 का पेज खुलेगा।
- यहां RBSE 10th Result 2024 Link क्लिक करें।
- अब एक नया विंडो खुलेगा। यहां अपना राजस्थान बोर्ड 10वीं रोल नंबर भरकर सर्च करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट अपीयर हो जाएगा।

बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 7 मार्च से लेकर 30 मार्च तक आयोजित की गई थीं। छात्र-छात्राओं को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
Also Read – Rajasthan Board 2024, 10वीं 12वीं के रिजल्ट निकल चुके है: डायरेक्ट लिंक और जानें अपडेट्स!











